ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉयज़ एसोसिएशन, रामपुरहाट शाखा, हावड़ा मंडल (पूर्वी रेलवे) के शाखा कार्यालय का उद्घाटन व बाबा साहेब डॉ.बी आर अम्बेडकर एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण दिनांक 07अक्टूबर 2026 को प्रातः 10.00 बजे माननीया महाप्रबंधक, पूर्वी रेलवे सुश्री गीतिका पांडेय के करकमलों से मंडल रेल प्रबंधक श्री विशाल कपूर, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एल बैरवा, राष्ट्रीय महासचिव श्री अशोक कुमार व अन्य विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष श्री प्रेम चंद मुर्मू ने की।एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय ऑडिटर श्री राम सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार मीना, मेट्रो रेलवे के ज़ोनल सचिव श्री भोला राम, पूर्वी मध्य रेलवे के ज़ोनल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार चौधरी, उत्तर पश्चिम रेलवे के जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम बाबू लाल गौतम आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
जयपुर मंडल के पदाधिकारी श्री लाल मोहन मीणा, कंचरापारा वर्कशॉप, लिलुहा वर्कशॉप, हावड़ा मंडल के मंडल कारखाना पदाधिकारी उपस्थित हुए।
एसोसिएशन के पूर्व ज़ोनल अध्यक्ष श्री सी के राम, मंडल अध्यक्ष श्री बदमा राम, मंडल सचिव श्री आशीष कुमार गायन सहित हावड़ा मंडल व रामपुरहाट शाखा के पदाधिकारियों ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके लिए उन्हें बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद।
🙏🏻 🙏🏻🙏🏻
-बी एल बैरवा, राष्ट्रीय अध्यक्ष
ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन
